कर्वी: कर्वी के ओवर ब्रिज में पतंग गिरने से स्कूटी सवार दिव्यांग घायल, जिला अस्पताल में किया गया भर्ती
कर्वी के ओवर ब्रिज में बुधवार की शाम 4 बजे पतंग ऊपर गिरने से स्कूटी सवार दिव्यांग रामप्रसाद निवासी प्रसिद्धपुर घायल हो गया।रामप्रसाद कर्वी से अपने गांव प्रसिद्धपुर जा रहा था, तभी अचानक रामप्रसाद के ऊपर पतंग गिर गई, जिससे रामप्रसाद स्कूटी से गिर कर घायल हो। वहीं घायल रामप्रसाद का सोनेपुर जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।