कर्वी: भरतकूप मुख्य सड़क में रशिन के पास बाइक सवार युवकों को ई-रिक्शा ने मारी टक्कर, दोनों घायल होकर जिला अस्पताल रेफर
भरतकूप मुख्य सड़क रशिन के पास बुधवार की दोपहर 3 बजे ई रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार प्रदीप कुमार और सूरज निवासीगण पल्हरी जिला बांदा घायल हो गए। दोनों बाइक सवार पल्हरी से भैंसौंधा जा रहे थे, तभी रशिन के पास यह हादसा हो गया। वहीं दोनों घायलों को सोनेपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है ,जहां उनका इलाज किया जा रहा है।