यूआईटी ने ताज होटल से आलनपुर रोड पर की अतिक्रमण की कार्यवाही,मास्टर प्लान के तहत होगा सड़क निर्माण
सवाई माधोपुर। जिला मुख्यालय के आलनपुर से ताज होटल रणथम्भौर जाने वाले रोड पर शहर को सुंदर ओर आवागमन को लेकर आज अतिक्रमण की कार्यवाही की। यूआईटी विभाग के द्वारा आलनपुर से ताज होटल रणथम्भौर रोड तक मास्टर प्लान के तहत यह कार्यवाही की ओर जेसीबी की मदद से सड़क पर हो रहे अवैध निर्माण को ध्वस्त किया। जानकारी के अनुसार आलनपुर से रणथंभौर की ओर जाने वाली सड़क की ओर 60 फिट का सड़क कार्य किया जाएगा जिसको लेकर यह कार्यवाही की गई। यूआईटी विभाग की कार्यवाही के दौरान इलाके में हड़कंप सा मच गया। कार्यवाही के दौरान मौजूद तहसीलदार विष्णु कुमार शर्मा ने बताया कि यूआईटी विभाग द्वारा शहर में विकास ओर सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है उसको लेकर रोड को चौड़ा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यहां 40 फिट का रोड बनेगा ओर सड़क के दोनों ओर आठ आठ फीट की फुटपाथ बनेगा। जिसको लेकर आज यूआईटी विभाग द्वारा सरकारी जमीन पर किए हुए अतिक्रमण को लेकर कार्यवाही की गई।