बड़ी सादड़ी: मंगलवाड में मादक पदार्थ तस्करी के आरोपी को पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र में दबोचा
चित्तौड़गढ़ में ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत मंगलवाड़ थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी रामदयाल पाटीदार, निवासी मंदसौर, मध्यप्रदेश, वर्ष 2025 के 130 किलो डोडा चूरा तस्करी प्रकरण में फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी के निर्देशन में टीम ने कार्रवाई की है।