देेेवरिया: देवरिया में 15 सितंबर से मछुआ बाहुल्य गांवों में विशेष शिविर, मत्स्य पालकों को 5 लाख तक चिकित्सा सहायता
Deoria, Deoria | Sep 10, 2026 देवरिया में 15 सितंबर से 13 अक्टूबर तक मछुआ बाहुल्य गांवों में मत्स्य विभाग, वाणिज्य कर विभाग और बैंकों के साथ विशेष शिविर लगाए जाएंगे। यहां मत्स्य पालकों को कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मिलेगी और केसीसी, दुर्घटना बीमा व पंजीकरण की सुविधा एक साथ दी जाएगी। इस दौरान मछुआरों को चिकित्सा सहायता, केज अनुदान, मोपेड-आइसबॉक्स सहायता, छात्रवृत्ति, वैवाहिक सहायता, वित्तीय मदद समेत कई फायदे उपलब्ध होंगे।