मंझनपुर: प्रयागराज के पीड़ित ने डीएम से लगाई गुहार, कहा- हत्या में न्याय नहीं मिला, अब फर्जी मुकदमों में फंसाया जा रहा हूं
त्रिकाल दुखों से गुजर रहे प्रयागराज निवासी रामचन्द्र ने गुरुवार को कौशाम्बी के मंझनपुर कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम से खुद पर लगाए गए फर्जी मुकदमों से निजात दिलाने की गुहार लगाई। रामचन्द्र का आरोप है कि पहले उनके ससुर, गर्भवती साली समेत तीन लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई और उन्हें ही झूठे मुकदमों में जेल भेज दिया गया था।