मंझनपुर: अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स के लिए महेश गौतम को मिली मदद, डीएम ने मंझनपुर कलेक्ट्रेट में ₹35 हजार का चेक सौंपा
अझुआ नगर पंचायत के रहने वाले राष्ट्रीय स्तर के पैरा एथलीट महेश कुमार गौतम को अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आर्थिक सहायता मिली है। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने गुरुवार को समय करीब 5 बजे उन्हें ₹35 हजार की सहायता राशि का चेक सौंपा। महेश ने कुछ दिन पहले डीएम से प्रतियोगिता में शामिल होने हेतु मदद की गुहार लगाई थी।