बौंसी: भतडीहा गांव से पुलिस ने फरार वारंटी को गिरफ्तार किया, न्यायालय भेजा
Bausi, Banka | Feb 12, 2025 पंजवारा थाना क्षेत्र के भतडीहा गांव से पुलिस ने फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार कर बुधवार करीब 4:00 बांका न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार वारंटी की पहचान कुंदन लैया के रूप में हुई है। थाना अध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि सक्षम न्यायालय से कुंदन लैया के विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी हुआ था। मेडिकल जांच करने के बाद उसे न्यायालय भेज दिया गया।