बौंसी: मानदेय न मिलने पर सफाई कर्मचारियों ने नगर पंचायत कार्यालय में प्रदर्शन किया, अध्यक्ष ने कर्मी को बताया दोषी
Bausi, Banka | Feb 11, 2025 मानदेय भुगतान नहीं मिलने पर मंगलवार करीब 3:00 बजे नगर पंचायत कार्यालय में सफाई कर्मियों ने प्रदर्शन किया। नगर पंचायत अध्यक्ष कोमल भारती के द्वारा पूछताछ करने पर कर्मी ने उनके साथ बहस भी की। जिस पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि कर्मियों की लापरवाही से ऐसा हो रहा है, ऐसे लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए। सफाई कर्मियों ने कहा कि उन्हें सिर्फ आश्वासन दिया जाता है।