बौंसी: दुमका रोड निवासी 33 वर्षीय युवक की करंट लगने से हुई मौत
Bausi, Banka | Feb 11, 2025 बौंसी स्थित दुमका रोड निवासी 33 वर्षीय युवक मनोज दास की मंगलवार करीब 1 बजे करंट लगने से मौत हो गयी। युवक की मौत की जानकारी तब हुई जब उसका छोटा भाई रंजीत कुमार मकान के ऊपर तल्ले पर कुछ काम से गया हुआ था। मृतक के भाई रंजीत कुमार ने बताया कि मृतक का हाथ पानी के अंदर था जिसमें इलेक्ट्रिक रोड लगा हुआ था।