बौंसी: ग्रीनवे कान्वेंट स्कूल के पास सड़क दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल
Bausi, Banka | Feb 9, 2025 दुमका रोड स्थित ग्रीनवे कान्वेंट स्कूल समीप रविवार करीब 5:00 बजे सड़क दुर्घटना में 25 वर्षीय युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी की पहचान झारखंड के माथा केशो गांव निवासी प्रवेश यादव के रूप में हुई है। वह अपने दोस्त के साथ आमगाछी गांव आए थे। वापस दोनों अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान ट्रक से बचने के दौरान बाइक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।