बौंसी: पबड़ा रामपुर के पास पुलिस ने अवैध बालू से लदे ट्रैक्टर को किया जब्त
Bausi, Banka | Feb 10, 2025 बौसी थाना क्षेत्र के पबड़ा रामपुर समीप से पुलिस ने एक अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को पुलिस ने जब्त कर लिया। सोमवार करीब 2 बजे बौसी थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना मिलने पर एसआई ब्रजेश कुमार सहित अन्य पुलिस बल के साथ छापेमारी की गयी। पबड़ा रामपुर समीप से एक ट्रैक्टर से अवैध बालू ले जाया जा रहा था।