बौंसी: प्रखंड क्षेत्र में उर्दू, संस्कृत और अन्य विषयों की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई
Bausi, Banka | Feb 10, 2025 प्रखंड क्षेत्र के तीन परीक्षा केंद्रों पर इंटरमीडिएट की परीक्षा में शांतिपूर्ण माहौल में उर्दू, संस्कृत, उद्यमशीलता एवं साइकोलॉजी की परीक्षा संपन्न हुई। सोमवार शाम करीब 5:30 बजे तीनों केंद्राधीक्षक ने बताया कि शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा संपन्न हुई है। 199 में से 190 परीक्षार्थियों ने भाग लिया, जबकि 9 परीक्षार्थी किन्हीं कारण से अनुपस्थित रहे।