अररिया: जमुवा मुस्लिम टोला में घरेलू विवाद के दौरान पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े में महिला घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Feb 13, 2025 सदर प्रखंड क्षेत्र के जमुवा मुस्लिम टोला वार्ड संख्या 8 में घरेलू विवाद पति पत्नी के बीच हुए विवाद में महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई. जिसे परिजनों के द्वारा गुरुवार को शाम 6 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल महिला का इलाज किया जा रहा है. वहीं महिला जमुवा मुस्लिम टोला निवासी नूरी खातून बताई जा रही है.