अररिया: मिर्जापुर कोठी में एक अनियंत्रित बाइक सवार ने सड़क के साइड में खड़ी बच्ची को मारी टक्कर, इलाज जारी
Araria, Araria | Feb 13, 2025 रानीगंज प्रखंड क्षेत्र के मिर्जापुर कोठी वार्ड संख्या 08 में एक अनियंत्रित बाइक सवार ने सड़क के साइड में खड़ी बच्ची को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बच्ची गम्भीर रूप से घायल हो गई. जिसे परिजनों के द्वारा आनन-फानन में गुरुवार को शाम 5:30 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में बच्ची का इलाज किया जा रहा है.