अररिया: टाउन हॉल अररिया में दुग्ध उत्पादकता प्रतियोगिता और कार्यशाला का आयोजन
Araria, Araria | Feb 13, 2025 पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग पटना द्वारा अररिया के टाउन हॉल में दुग्ध उत्पादकता प्रतियोगिता, ब्रीड प्रतियोगिता और पशुपालन एवं पशु कल्याण जागरूकता से संबंधित गुरुवार को दोपहर 1 बजे के करीब कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अररिया डीएम अनिल कुमार ने शिरकत की।