✨ सेवा • संकल्प • समर्पण | नई सरकार के सफल 100 दिन ✨
जहानाबाद में "सेवा, संकल्प, समर्पण" थीम पर नई सरकार के प्रथम 100 दिनों की उपलब्धियों पर आधारित भव्य जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जनकल्याण, सुशासन एवं विकास के संकल्प को समर्पित जिला पदाधिकारी श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया के सफल दिशा निर्देशन में इस आयोजन में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों, छात्र-छात्राओं, जीविका दीदियों, पूरे प्रशासन एवं आमजन की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही।
कार्यक्रम की प्रमुख विशेषताएँ—
✅ 100 लाभुकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के अंतर्गत लाभ का वितरण।
🩸 स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन।
🏥 घोषी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन।
🎨 100 बच्चों के बीच चित्रकला (Drawing) प्रतियोगिता का आयोजन।
🤝 100 बच्चों द्वारा आवासीय विद्यालय परिसर में "विकसित भारत – समृद्ध बिहार" थीम पर मानव श्रृंखला का निर्माण।
🌿 100 जीविका दीदियों के हाथों पर मेहंदी कार्यक्रम के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का संदेश।
🎭 रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से बिहार की समृद्ध लोक कला, संस्कृति एवं परंपराओं की आकर्षक प्रस्तुति।
"नई सोच • नई उड़ान • विकसित भारत – समृद्ध बिहार" के संकल्प के साथ यह आयोजन जनसेवा, सुशासन एवं समावेशी विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का सशक्त प्रतीक बना।
#SevaSankalpSamarpan #100Days #NayiSarkar #ViksitBharat #SamridhBihar Jehanabad JanSeva GoodGovernance DistrictAdministrationJehanabad