🚨 जिले में शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था कायम रखने हेतु फ्लैग मार्च
जिले में शांति, सौहार्द एवं आमजन में सुरक्षा का विश्वास सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज जिला पदाधिकारी श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया एवं पुलिस अधीक्षक श्री कोटा किरण कुमार के संयुक्त नेतृत्व में शहर के प्रमुख मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला गया।
जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन हर परिस्थिति में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा शांति एवं सामाजिक सौहार्द कायम रखने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
सभी नागरिकों से अपील है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें, अपुष्ट सूचनाओं को साझा न करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन अथवा पुलिस को दें।
आपका सहयोग, हमारी जिम्मेदारी — सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण जहानाबाद।
#Jehanabad #DistrictAdministrationJehanabad #BiharPolice #LawAndOrder #FlagMarch Peace PublicSafety ZeroTolerance SafeJehanabad
15.8k views | Jehanabad, Bihar | Jul 24, 2026