समस्तीपुर: पत्नी का पड़ोसी के दामाद से अफेयर, तानों से परेशान युवक ने फांसी लगाई
Bihar, India | Feb 18, 2026 समस्तीपुर जिला के करियन गांव के युवक ने तानों से परेशान होकर फांसी लगा लिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक के पत्नी को गांव के ही पड़ोसी के दामाद के साथ अफेयर चल रहा था।आपत्तिजनक हालत में उसके साथ पकड़ी गई थी। 27नवंबर को अविनाश की पत्नी ने फांसी लगा ली थी। उस वक्त अविनाश हरियाणा में नौकरी कर रहा था उसकी मां भी छोटे बेटे के साथ राजस्थान में थी।