जमुई: खैरमा पुल के पास सुबह 2 बजे अज्ञात स्कार्पियो ने बाइक सवार तीन युवकों को मारी टक्कर, एक की मौत और दो घायल
Jamui, Jamui | Nov 14, 2024 खैरमा पुल के पास गुरुवार की सुबह 2 बजे अज्ञात स्कार्पियो ने बाइक सवार तीन युवक को जोरदार टक्कर मार दिया। इस दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए। जिसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। मृतक की पहचान भीमाइन निवासी नीतीश कुमार के रूप में की गई है। जबकि घायल की पहचान उझंडी निवासी सोनल सिरिंजन सिंटू कुमार के रूप में हुई है।