जमुई: ख़ैरा में संदिग्ध स्थिति में बंगाल के मजदूर की हुई मौत, शव को लाया गया सदर अस्पताल
Jamui, Jamui | Nov 14, 2024 ख़ैरा प्रखंड कार्यालय के पास किराए के मकान में रह रहे बंगाल के एक मजदूर की गुरुवार की सुबह करीब 8:00 बजे सन्देहहास्पद स्थिति में मौत हो गई। उंसके बाद सहयोगियों द्वारा मजदूर के शव को सदर अस्पताल लाया गया और घटना की जानकारी परिवार वालों को दी गई है। मजदूर का नाम क्या है, मजदूर की मौत कैसे हुई है इसकी जानकारी देने से सहयोगी इनकार कर रहे हैं।