सिरोही: पंचायती चुनाव के बाद सिरोही में शुरू हुई बाड़ेबंदी, 20 नवंबर को होगी मतगणना
Sirohi, Sirohi | Nov 14, 2026 सिरोही से खबर है कि पंचायत चुनाव के बाद भाजपा और कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों के लिए बाड़ेबंदी शुरू कर दी है। 20 नवंबर को जिले में पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों की मतगणना होगी। इसके बाद भी 26 और 28 नवंबर तक बाड़ेबंदी जारी रहेगी जब तक प्रमुख पदों के चुनाव संपन्न नहीं हो जाते।