ब्यावरा: ब्यावरा सिटी थाने में आगामी त्यौहारों के मद्देनज़र शांति समिति की बैठक आयोजित
Biaora, Rajgarh | Sep 12, 2026 आगामी त्यौहारों को देखते हुए ब्यावरा सिटी थाना परिसर में शुक्रवार को शाम 6:00 बजे करीब शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आगामी त्योहारों को लेकर रूपरेखा तैयार की गई। इस दौरान थाना प्रभारी शिवराज सिंह चौहान सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।