कोलायत: झझु में पक्के मकान में अचानक लगी आग, घरेलू सामान जलने की आशंका, पटाखे की चिंगारी से आग लगने का जताया जा रहा अंदेशा
दीपावली के पर्व के बीच झझु में एक परिवार के लिए अचानक मुसीबत खड़ी हो गई। गांव में एक पक्के मकान की छत में अचानक आग लग गई। मकान की छत लकड़ियों एवं खींप से बनी हुई थी, जिसके चलते आग तेजी से फैलने लगी। आग की लपटें देखकर आसपास के पड़ोसी मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर प्रयास कर आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि ग्रामीणों की तत्परता से आग पर समय रहते नियंत्रण पा लिया