डिंडौरी: चांदपुर गांव में युवक ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस कर रही है जांच
डिंडौरी थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदपुर गांव के आवास टोला में 21 वर्षीय युवक रामकिशोर वनवासी ने रसोई में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाया और जिला अस्पताल में शव का पीएम करा सोमवार सुबह 11:00 परिजनों को सौंपा।गौरतलब है कि युवक फांसी लगाने से पहले अपने मोबाइल पर वीडियो बनाकर छोटे भाई को माता-पिता का ध्यान रखने कि बात कही।