Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
बिहार
कांग्रेस
चोरी
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
मध्यप्रदेश
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Jdu
News4you
प्रहलाद गुंजल की चेतावनी! बोले- समय आएगा तो हम भी इलाज करेंगे #PrahladGunjal #RajasthanPolitics #PoliticalStatement #RajasthanNews #Congress BJP ViralVideo PoliticalNews BreakingNews
Girwa, Udaipur
| Nov 4, 2026
#prahladgunjal
#rajasthanpolitics
#politicalstatement
#rajasthannews
#congress
MORE NEWS
सचिन पायलट का पंजाब सरकार पर बड़ा हमला! बोले- नशे और गैंगस्टर से जूझ रहा पंजाब, अब बदलाव होकर रहेगा #SachinPilot #RahulGandhi #PunjabPolitics #PunjabNews #DrugMafia Gangster Congress PoliticalNews PunjabChange ViralVideo
Girwa, Udaipur | Nov 4, 2026
विदेश में छिपा था मोस्ट वांटेड ड्रग तस्कर! भारतीय एजेंसियों ने तुर्की से दबोचा #SalimIsmail #DrugSmuggler #Turkey #IndianAgencies #NarcoticsCase DrugBust Vadodara CrimeNews BreakingNews IndiaNews
Girwa, Udaipur | Nov 4, 2026
सचिन पायलट ने करवाई खास मुलाकात, राहुल गांधी से मिले सिद्धू मूसेवाला के पिता #SachinPilot #RahulGandhi #SidhuMooseWala #SidhuMoosewalaFather #Congress PunjabPolitics RajasthanPolitics ViralVideo PoliticalNews PunjabNews
Girwa, Udaipur | Nov 4, 2026
राजसमंद जिले के आमेट में दीपावली पर बाजारों की सजावट को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। नगर पालिका द्वारा कथित तौर पर केवल लक्ष्मी बाजार को सरकारी खर्चे से सजाने के निर्णय पर अन्य बाजारों के व्यापारियों ने भेदभाव का आरोप लगाया है। व्यापारियों ने जिला कलेक्टर के नाम एडीएम को ज्ञापन सौंपकर जांच और सभी बाजारों में समान सजावट की मांग की है। मांगें पूरी नहीं होने पर व्यापारियों ने काली दीपावली मनाने और आंदोलन करने की चेतावनी दी है। देखिए आमेट से जुड़ी पूरी खबर। #AmetNews #RajsamandNews #RajasthanNews #Diwali2026 #AmetMunicipality #LakshmiBazar #DiwaliDecoration #TradersProtest #BlackDiwali #MarketControversy #RajasthanBreaking #AmetRajasthan #Rajsamand #DiwaliNews #MarketNews #BusinessNews #TraderAssociation #MunicipalityNews #RajasthanUpdate #AmetBreakingNews #आमेट #राजसमंद #दीपावली #कालीदीपावली #व्यापारीआंदोलन #नगरपालिक #बाजारसजावट #PalPalRajasthan #PalPalNewsRajasthan #RajasthanLocalNews
Girwa, Udaipur | Nov 4, 2026
उदयपुर जिले की पंचायत समिति कुराबड़ क्षेत्र की नवगठित ग्राम पंचायत आला की ढाणी में पंचायती राज चुनाव 2026 के बाद पहली बार निर्वाचित पंचायत टीम ने पदभार ग्रहण किया। सरपंच मंगनी बाई सुरेश गमेती और उपसरपंच दिनेश रेबारी ने विधिवत कार्यभार संभाला। इस दौरान ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया। पंचायत की पहली टीम ने गांव में सड़क, पेयजल, स्वच्छता, शिक्षा और सरकारी योजनाओं को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। देखिए आला की ढाणी से यह खास ग्राउंड रिपोर्ट। #udaipur #UdaipurNews #RajasthanNews #Kurabad #AalaKiDhani #GramPanchayat #PanchayatElection2026 #Sarpanch #MangniBaiGameti #DineshRebari #UdaipurRajasthan #VillageDevelopment #PanchayatiRaj #RajasthanElection
Girwa, Udaipur | Nov 4, 2026
धन से पहले धर्म, सदाचार और विवेक को जीवन में उतारें : प्रशांत अग्रवाल @followers @top fans News 24 Udaipur Narayan Seva Sansthan #Udaipur #viralpost #nonfollowers उदयपुर, 4 नवंबर। दीपावली केवल धन-संपत्ति अर्जित करने का नहीं, बल्कि धर्म, सदाचार, विवेक और सेवा को जीवन में अपनाने का पर्व है। धन की सार्थकता तभी है, जब उससे स्वयं के साथ दूसरों के जीवन में भी खुशियां आएं। यह विचार नारायण सेवा संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने सेवातीर्थ स्थित वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी में आयोजित ‘अपनों से अपनी बात’ कार्यक्रम में कही। उन्होंने दीपावली से जुड़े धार्मिक प्रसंगों के माध्यम से जीवन के नैतिक और व्यावहारिक संदेश समझाए। इनमें प्रह्लाद और इंद्र की कथा, लक्ष्मी-गणेश प्रसंग, समुद्र मंथन से भगवान धन्वंतरि का प्राकट्य, भगवान श्रीकृष्ण द्वारा नरकासुर वध एवं 16 हजार कन्याओं को मुक्त कर सम्मान देने तथा यम दीपदान की कथा शामिल रही। प्रह्लाद और इंद्र के प्रसंग से उन्होंने बताया कि शील, धर्म, सत्य और सदाचार ही स्थायी समृद्धि के आधार हैं। प्रह्लाद से शील प्राप्त करते ही इंद्र के साथ धर्म, सत्य, सदाचार और बल भी चले गए तथा अंततः लक्ष्मी ने भी उनका साथ छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि धन से बड़ा चरित्र है, क्योंकि समृद्धि का स्थायी आधार नैतिकता और सदाचार हैं। लक्ष्मी-गणेश प्रसंग के माध्यम से उन्होंने धन के साथ बुद्धि और विवेक की आवश्यकता बताई। गणेश बुद्धि के प्रतीक हैं, इसलिए लक्ष्मी पूजन से पहले उनका पूजन किया जाता है। धन कमाना ही पर्याप्त नहीं, उसका सही उपयोग करना भी जरूरी है। भगवान धन्वंतरि के प्राकट्य का उल्लेख करते हुए उन्होंने निरोगी काया को जीवन का सबसे बड़ा सुख बताया। वहीं, श्री कृष्ण और नरकासुर की कथा से नारी सम्मान तथा यम दीपदान से परिवार के प्रति प्रेम और समर्पण का संदेश दिया। अग्रवाल ने कहा कि दीपावली की सार्थकता तभी है, जब घरों में दीप जलने के साथ किसी जरूरतमंद के जीवन में भी खुशियों का उजाला पहुंचे। दिव्यांगजनों को उपचार, कृत्रिम अंग, शिक्षा और आत्मनिर्भरता के अवसर देना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी से दीपावली पर जरूरतमंदों की सहायता का आह्वान किया।
Girwa, Udaipur | Nov 4, 2026
ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह-2026 के तहत केंद्रीय कारागृह में बंदियों ने लिया भोजन सदुपयोग का संकल्प @followers @top fans News 24 Udaipur #Udaipur #viralpost #nonfollowers #CentralJail उदयपुर, 4 नवंबर। केंद्रीय कारागृह उदयपुर में 1 से 7 नवंबर तक आयोजित किए जा रहे ‘ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह-2026’ के तहत बुधवार को चौथे दिन भोजन का सदुपयोग करने, भोजन की बर्बादी रोकने एवं स्वास्थ्यवर्धक आहार के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कारागृह के समस्त अधिकारी-कर्मचारियों सहित लगभग 1100 बंदियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में जेल अधीक्षक राजपाल सिंह ने बंदियों एवं जेल स्टाफ को भोजन का सदुपयोग करने, भोजन की बर्बादी रोकने तथा स्वास्थ्यवर्धक आहार अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि भोजन हमारे जीवन का आधार है और इसका सम्मान करना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। कारागृह प्रशासन की ओर से पौष्टिक एवं स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराया जाता है। भोजन की व्यवस्था बेहतर बनाने और बंदियों के स्वास्थ्य को उत्तम रखने के लिए सभी को जागरूक रहना चाहिए। उन्होंने बंदियों को समझाया कि अपनी थाली में उतना ही भोजन लें, जितनी भूख हो। अन्न का एक भी दाना बर्बाद करना अपराध और पाप दोनों है। कारागृह में मिलने वाले भोजन अथवा राशन सामग्री को फेंकना, नष्ट करना या किसी अन्य गलत तरीके से उपयोग करना सख्त मना है। जेल अधीक्षक ने मोटे अनाज का अधिक उपयोग करने की सलाह देते हुए कहा कि इससे शरीर स्वस्थ और निरोगी रहता है। दलिया, मक्की, भीगी हुई अंकुरित मूंग एवं अंकुरित चने का सेवन स्वास्थ्य, बेहतर पाचन और ऊर्जा के लिए लाभकारी है। उन्होंने कहा कि अन्न देवता का सम्मान करें, क्योंकि स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है। इस अवसर पर सभी बंदियों एवं जेल स्टाफ को भोजन सावधानी एवं स्वच्छता से तैयार करने, भोजन को जमीन पर गिरने से बचाने तथा सूखा और गीला कचरा अलग-अलग कचरा पात्रों में डालने के निर्देश दिए गए। साथ ही अपने परिवारजनों को भी भोजन का दुरुपयोग रोकने के लिए जागरूक करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में भगवान सहाय कारापाल, भारतमल मीणा उप कारापाल, अटलाराम उप कारापाल, रणवीर सिंह उप कारापाल, प्रहरी एवं मुख्य प्रहरी सहित अन्य कारागृह कर्मी उपस्थित रहे।
Girwa, Udaipur | Nov 4, 2026
सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ शहर में चलेगा जागरूकता अभियान, व्यापारियों और आमजन को कपड़े के थैले और कम्पोस्टेबल कैरी बैग बांटे जाएंगे @followers @top fans News 24 Udaipur #Udaipur #nonfollowers #viralpost #singleuseplastic उदयपुर, 04 नवंबर। ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक (मिशन लाइफ) के तहत गुरुवार को ‘सिंगल यूज प्लास्टिक को ना कहें’ थीम पर राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल, क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आरएसपीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी विनय कट्टा ने बताया कि क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से शहर की सवीना सब्जी मंडी, सेलिब्रेशन मॉल, अर्बन स्क्वायर मॉल सहित सरकारी कार्यालयों में आमजन को कपड़े के थैले वितरित किए जाएंगे। इसके साथ ही केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा अधिकृत कम्पोस्टेबल बैग निर्माता मैसर्स ईजी फ्लेक्स पॉलिमर्स के सहयोग से फल एवं सब्जी विक्रेताओं को कम्पोस्टेबल कैरी बैग के पैकेट भी दिए जाएंगे। इस दौरान विक्रेताओं और आमजन को प्लास्टिक कैरी बैग का उपयोग बंद कर कम्पोस्टेबल एवं कपड़े के थैलों को अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। अभियान के तहत गुरुवार प्रातः 11 बजे से यूसीसीआई भवन में ‘सिंगल यूज प्लास्टिक को ना कहें’ विषय पर राज्य स्तरीय ऑनलाइन कार्यशाला भी आयोजित होगी। इसमें विभिन्न उद्योगों के प्रतिनिधि शामिल होंगे, जबकि स्थानीय निकायों के अधिकारी ऑनलाइन माध्यम से जुड़ेंगे। क्षेत्रीय अधिकारी कट्टा ने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक के कैरी बैग नालियों को जाम करने के साथ मिट्टी और पानी को प्रदूषित करते हैं तथा पशुओं के लिए भी नुकसानदायक हैं। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि प्लास्टिक के स्थान पर रोजमर्रा की जिंदगी में कई आसान और पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाए जा सकते हैं। पानी के लिए प्लास्टिक बोतल की जगह स्टील, कांच या मिट्टी की बोतल, चाय-कॉफी के लिए डिस्पोजेबल कप की जगह कुल्हड़ या स्टील कप तथा खाने के लिए प्लास्टिक के बर्तनों की जगह स्टील के टिफिन और बर्तनों का उपयोग करने की अपील की। खरीदारी के दौरान कपड़े या जूट के थैले तथा कम्पोस्टेबल कैरी बैग का इस्तेमाल करें और सिंगल यूज प्लास्टिक से दूरी बनाकर पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी निभाएं।
Girwa, Udaipur | Nov 4, 2026