चौमूं: चौमूं में जयपुर विकास प्राधिकरण की कार्रवाई, सीकर रोड पर बढ़ारना में पक्के अवैध अतिक्रमण पर चलाया गया बुलडोजर
Chomu, Jaipur | Jul 2, 2026 चौमूं उपखंड क्षेत्र में सीकर रोड स्थित बढ़ारना इलाके में 60 फीट रोड पर किए गए पक्के अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ जयपुर विकास प्राधिकरण जेडीए ने बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की। जेडीए की टीम भारी पुलिस जाब्ते और आवश्यक संसाधनों के साथ मौके पर पहुंची और सड़क पर किए गए अवैध निर्माणों को हटाने की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।