किशनगढ़ बास: जिला निर्वाचन अधिकारी ने नगरीय निकाय आम चुनाव के कार्यक्रम के संबंध में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की
Kishangarhbas, Alwar | Aug 20, 2026
नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर अतुल प्रकाश ने गुरुवार दोपहर 1:00 बजे जिले के राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक लेकर निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित जानकारी दी। कलेक्टर ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को सरल पारदर्शी स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी राजनीतिक दलों का सहयोग आवश्यक है।