गोविंदगढ़: नौगांवा क्षेत्र में कुएं में गिरे गोवंश को गोरक्षक दल ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाला
नौगांवा क्षेत्र में गुरुवार को एक गोवंश गहरे कुएं में गिर गया। कुएं में पानी अधिक होने और गहराई ज्यादा होने के कारण गोवंश काफी देर तक अंदर फंसा रहा। घटना की सूचना गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे गोरक्षक दल के सदस्य यतिन दत्त को मिली। सूचना मिलते ही गोरक्षक दल की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।