गुना: डूंगासरा तिराहे पर जिला बदर आरोपी को म्यान थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Guna, Guna | May 12, 2026 गुना जिले के म्याना थाना पुलिस ने जिला बदर आरोपी पकड़ा है। 12 मई को थाना प्रभारी ने बताया, 12 मई दोपहर को मुखबिर से सूचना मिली जिला बदर बदमाश सुरेंद्र जाटव को NH 46 डुंगासरा चौराहे से गिरफ्तार किया, मामला दर्ज कर जेल भेजा है। थाना प्रभारी ने कहा, 19 नवंबर 2025 को आदतन अपराधी सुरेंद्र जाटव को कलेक्टर ने 1 वर्ष के लिए जिला बदर घोषित किया था।