समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-1155,
दिनांक 19 अगस्त 2026,
==================
नीति आयोग, भारत सरकार के सौजन्य से आकांक्षी ज़िला कार्यक्रम एव आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम अंतर्गत NITI TARA (Toolkit fir Analysis, Review & Action) का एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
नीति आयोग की पहल से पूर्णिया में डेटा आधारित विकास एवं बेहतर प्रशासन को मिलेगा नया आयाम:-
नीति आयोग, भारत सरकार द्वारा आकांक्षी ज़िला कार्यक्रम एव आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम अंतर्गत NITI TARA for Viksit Bharat – Toolkit for Analysis, Review & Action विषय पर बुधवार को जिला पदाधिकारी,श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० की अध्यक्षता में एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन प्रज्ञान सभागार पूर्णिया में आहूत की गई।
कार्यक्रम में जिले के सभी विभागों के संबंधित पदाधिकारी,आकांक्षी प्रखंडों के पदाधिकारी एवं Development Partners उपस्थित थे।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिले एवं प्रखंड स्तर पर डेटा आधारित योजना निर्माण, विकास कार्यों की प्रभावी समीक्षा, विभागीय समन्वय तथा साक्ष्य-आधारित निर्णय लेने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई।