हरियाली एवं तिरंगा यात्राओं का आयोजन, एकता और हरियाली का संदेश दिया
----
हरियाली यात्रा के पावन अवसर पर जनअभियान परिषद की नवांकुर संस्था श्री सतगुरु शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति द्वारा आज कराहल विकासखंड के आवदा सेक्टर के ग्राम बंधाली में नवांकुर सखी हरियाली यात्रा का भव्य रूप में आयोजन किया गया। इसके साथ ही तिरंगा यात्रा का आयोजन कर एकता, भाईचारे का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में जनपद सदस्य प्रतिनिधि श्री मोहर सिंह आदिवासी जन अभियान परिषद की ब्लॉक समन्वयक श्रीमती नीतू गौतम, ग्राम पंचायत बंधाली के सचिव श्री मुरारी शर्मा, नवांकुर संस्था के सचिव श्री कल्याण मारू, प्रस्फुटन समिति बंधाली से श्री पूरण मारू, नवांकुर संस्था के सदस्य तथा ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के सदस्यों के साथ ग्रामीणों ने भागीदारी की।
कार्यक्रम की शुरूआत में बंधाली की आदिवासी बस्ती में माता मंदिर पर नवांकुर सखियों को नवांकुर संस्था द्वारा निशुल्क पौधें प्रदान किये गए। पौधों को लेकर गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए महिलाओं द्वारा सावन के लोकगीत गाते हुए ग्राम पंचायत भवन पर हरियाली यात्रा का समापन हुआ तत्पश्चात ग्राम पंचायत भवन से नवांकुर सखियों द्वारा ग्राम के युवाओं त़था ग्रामीणों के साथ भव्य और विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन देशभक्ति के जयकारों के साथ किया गया। तिरंगा यात्रा में देशभक्ति का जज्बा संजोये हाथों मे देश भक्ति की आन बान और शान तिरंगा लिए भव्यता के साथ तिरंगा यात्रा निकालकर एकता और देशभक्ति के संदेश को जन जन तक पहुंचाया। तिरंगा यात्रा के समापन अवसर पर ब्लॉक समन्वयक श्रीमती नीतू गौतम ने देश की एकता एवं अखण्डता के प्रति प्रेरक उद्बोधन दिया।
कार्यक्रम के अंत में नवांकुर के सचिव श्री कल्याण मारू ने पर्यावरण संरक्षण एवं देश की एकता और अंखण्डता को लेकर शपथ दिलाई, साथ ही सभी का आभार व्यक्त किया गया इस कार्यक्रम में नवांकुर सखियां- सुनीता, सरिता, शीला, श्रीमती संगीता, श्रीमती सुनीता आदि उपस्थिति रही।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#harghqrtiranga
#JansamparkMP
#sheopur
13 views | Sheopur, Madhya Pradesh | Aug 13, 2026