बक्सर: वीर कुंवर सिंह सेतु से युवती ने गंगा में लगाई छलांग, मछुआरों की बहादुरी से बची जान
Buxar, Buxar | Jul 10, 2026 उत्तर प्रदेश और बिहार को जोड़ने वाले पुराने वीर कुंवर सिंह सेतु पर बड़ा हादसा टल गया। करीब तीन बजे एक युवती ने गंगा नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन नदी में मछली पकड़ रहे मछुआरों की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से उसकी जान बच गई। घटना के बाद पुल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।