समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 11 जुलाई 2026
आज दिनांक 11 जुलाई 2026 को उप विकास आयुक्त बक्सर, श्रीमती निहारिका छवि के द्वारा जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) कार्यालय का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान कार्यालय में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं लंबित कार्यों की समीक्षा की गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के क्रम में कार्यक्रम पदाधिकारी, VBG RAMG ब्रह्मपुर एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, VBG RAMG को निर्देशित किया गया कि योजना अंतर्गत पूर्व से लंबित दायित्वों के भुगतान हेतु CFMS के माध्यम से विपत्रों की अपलोडिंग पूर्ण सावधानी एवं नियमानुसार जांचोपरांत ही सुनिश्चित की जाए।
उप विकास आयुक्त ने स्पष्ट किया कि भुगतान प्रक्रिया में निर्धारित नियमों एवं वित्तीय प्रावधानों का अक्षरशः अनुपालन किया जाना आवश्यक है।
उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को कार्य निष्पादन में पूर्ण पारदर्शिता, जवाबदेही एवं गुणवत्ता बनाए रखने का निर्देश दिया। साथ ही लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर निर्धारित अवधि के भीतर सभी कार्यों को पूर्ण करने पर बल दिया।
उप विकास आयुक्त ने कहा कि सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं वित्तीय अनुशासन की दृष्टि से प्रत्येक स्तर पर सतर्कता एवं पारदर्शिता बनाए रखना आवश्यक है, जिससे योजनाओं का लाभ समय पर पात्र लाभुकों तक पहुंच सके।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar @top fans Buxar Administration CMO Bihar #BuxarNews #buxarcity #buxar #buxarjila #bihar #topfollowers
13 views | Buxar, Bihar | Jul 11, 2026