निज़ामाबाद: पत्नी दो बच्चों और जेवरात के साथ लापता, पति ने निजामाबाद थाने में दी तहरीर; पुलिस ने शुरू की जांच
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के बारी खास गांव निवासी जावेद अहमद ने आज मंगलवार को सुबह 11 बजे निजामाबाद थाने में लिखित तहरीर देकर अपनी पत्नी शाइमा बानो के दो बच्चों सहित लापता होने की सूचना दी है उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी घर में रखे कीमती जेवरात लेकर भी चली गई हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है ।