छत्तीसगढ़ में गरियाबंद जिले के भेंडरी गांव के प्राथमिक स्कूल में गणित का सवाल हल न कर पाने पर शिक्षक ने कक्षा तीसरी की मासूम छात्रा की बेरहमी से पिटाई कर दी। परिजनों के अनुसार, शिक्षक ने बच्ची के चेहरे पर ताबड़तोड़ थप्पड़ मारे, जिससे उसके गाल और गर्दन पर उंगलियों के गहरे निशान उभर आए। दहशत और दर्द के कारण सहमी बच्ची घंटों तक कुछ बोल या खा भी नहीं सकी। ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षक के ऐसे अमानवीय व्यवहार की शिकायतें पहले भी आती रही हैं।
घटना सामने आने के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ने तीन सदस्यीय जांच दल का गठन कर दिया है। समिति को सोमवार तक अपनी विस्तृत रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं, जिसके आधार पर आरोपी शिक्षक पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
#ChhattisgarhNews #Gariaband #SchoolViolence #StudentSafety #ChhattisgarhCrime #ChildRights #EducationDepartment #FatafatNews