छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पिकनिक की खुशियां उस वक्त मातम में तब्दील हो गईं, जब कटाईनार एनीकट के गहरे पानी में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में मृतक नरेश अपने चार दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करने गया था। एनीकट में नहाने के दौरान अचानक पैर फिसलने और संतुलन बिगड़ने से वह गहरे पानी की चपेट में आ गया और देखते ही देखते आंखों से ओझल हो गया।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और गोताखोरों की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद किशोर का शव पानी से बाहर निकाला गया। जवान बेटे की असमय मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
#ChhattisgarhNews #Korba #BreakingNews #KorbaNews #CrimeNews #AccidentNews #CGNews #PicnicSpot #SadNews #FatafatNews