बैतूल नगर: गंज में"सावधानी बोर्ड नहीं, सुरक्षा के इंतजाम नदारद: रोड़ नाली निर्माण स्थल पर बाल-बाल बचे यात्री"मची अफरा-तफरी"
गंज क्षेत्र में नगर पालिका की बड़ी लापरवाही सामने आई है। रविवार रात करीब 8 बजे रोड और नाली निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, निर्माण स्थल पर न तो कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया था और न ही बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई थी। इसी दौरान वहां से गुजर रही एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित हो गई