चित्तौड़गढ़ पावटा चौक पुलिस चौकी पर सुबह-सुबह कौन नजर आती हैं ये लड़कियां? लोगों ने मीडिया से पूछा सवाल
पावटा चौक पुलिस चौकी पर रात के समय कोतवाली पुलिस और दिन में ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी नजर आती है। लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि रोज सुबह-सुबह पुलिस चौकी के आसपास तीन-चार लड़कियां नजर आती हैं, जो काफी देर तक अंदर बैठकर मोबाइल चलाती दिखाई देती हैं। आखिर ये कौन हैं और पुलिस चौकी परिसर में सुबह-सुबह इनकी मौजूदगी क्यों रहती है? इसको लेकर लोगों ने मीडिया के सामने सवाल उठाए हैं और संबंधित पुलिस अधिकारियों से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।