बक्सर: भवन निर्माण का झांसा देकर 17.15 लाख रुपये हड़पने का आरोप,एफआईआर दर्ज
Buxar, Buxar | Jun 27, 2026 नगर थाना क्षेत्र के छोटकी सारिमपुर में भवन निर्माण कराने का झांसा देकर 17.15 लाख रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने कंस्ट्रक्शन कंपनी के दो संचालकों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छोटकी सारिमपुर निवासी जय प्रकाश चौधरी ने पुलिस को आवेदन दिया है।