उथनोल के स्वरुपपुरा चरागाह पर बेटियों व महिलाओं ने पेड़ पौधों के बांधी राखी
#Rajsamandnews #jaivardhannews
राजसमंद जिले में नाथद्वारा के पास उथनोल पंचायत के स्वरुपपुरा चरागाह पर प्रशासक विजेंद्र सिंह सोलंकी के सानिध्य में बेटियों और महिलाओं ने पेड़ पौधों के राखी बांधकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। रक्षाबंधन के पर्व पर इस अनोखी पहल में कई ग्रामवासी उत्साह के साथ पहुंचे। पेड़ पौधों की रक्षा का संकल्प लिया। इस दौरान पंचायत समिति देलवाड़ा के विकास अधिकारी नवीन गौड़, जेटीए यज्ञदत्त श्रीमाली, ग्राम विकास अधिकारी गिरधारीसिंह राव, जवानसिंह, मुकेश पुरोहित, डूंगरसिंह आदि मौजूद थे।
Nathdwara, Rajsamand | Aug 29, 2026