मुगलसराय: सैयदराजा नगर पंचायत के उपचुनाव के लिए रविवार को केवल एक व्यक्ति ने खरीदा नामांकन फॉर्म
चंदौली जनपद के सैयदराजा नगर पंचायत में उपचुनाव को लेकर सरगंर्मिया बढ़ गई है। सैयदराजा नगर पंचायत की चेयरमैन रीता मद्धेशिया की मौत के बाद चेयरमैन का पद रिक्त चल रहा था। रिक्त पद पर 17 दिसंबर को चुनाव है, मतगणना 19 दिसंबर को कराई जाएगी। उपचुनाव के लिए रविवार को सिर्फ एक व्यक्ति ने नामांकन फार्म खरीदा है।