जमुई: जमुई के झाझा में विद्या,ज्ञान मां सरस्वती की आराधना हर्षोल्लास के साथ प्रखंड क्षेत्र मे लोगों के द्वारा मनाया गया
Jamui, Jamui | Feb 14, 2024 जमुई के झाझा में विद्या,ज्ञान मां सरस्वती की आराधना हर्षोल्लास के साथ प्रखंड क्षेत्र मे लोगों के द्वारा की गई. माघ शुक्ल पंचमी जिसे बसंत पंचमी के नाम से भी जाना जाता है.बुधवार की सुबह सभी पूजा पंडालों में मां सरस्वती की पट खोला गया. सुबह से ही सरस्वती पूजा को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा गया.जगह जगह सुंदर एवं आकर्षक पंडालों था.