जमुई: जमुई में धूमधाम से मनाई गई सरस्वती पूजा, विभिन्न जगहों पर प्रतिमा स्थापित कर की गई मां सरस्वती की पूजा अर्चना
Jamui, Jamui | Feb 14, 2024 जमुई जिले भर में बुधवार को हर्सोउल्लास के साथ सरस्वती पूजा मनाई गई। साथ ही स्कूलों के अलावा महराजगंज, कल्याणपुर,महिसौड़ी,कृष्णपट्टी सहित विभिन्न जगहों में मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित की गई। साथ ही प्रतिमा स्थलों के अलावा पूरे बाजार को रंग बिरंगे लाइट से सजाया गया। पूजा अर्चना के लिए विभिन्न पूजा पंडालों में बुधवार की देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।