नूह: चोरी की वारदातों को देखते हुए, पूर्व सरपंच की अगुवाई में शाहपुर गांव में लग रहा टीकरी पहरा
शाहपुर गांव के पूर्व सरपंच ताहिर हुसैन ने बताया कि मेवात में जो बूचड़खाने खुले हुए हैं। इनकी वजह से रात में पशु चोरी हो रहे हैं। इसीलिए रात में टिकरी पहरा चलाया हुआ है। उन्होंने जिला प्रशासन से अपील की है कि जो मेवात में बूचड़खाने खुले हुए हैं इनको शाम को 6:00 बजे बंद किया जाए और सुबह 10:00 खोला जाए ताकि मेवात के लोग चैन की नींद सो सके उनके पशु चोरी ना हो।