नूह: मालब गांव में कब्र खोदने को लेकर हुई महापंचायत, दोनों पक्षों ने मामला सुलझाया
मालब गांव के सरपंच अल्ताफ हुसैन ने बताया कि इस महापंचायत में दोनों पक्षों को बुलाया गया। उसके बाद सभी के सामने कब्र खोदने के विरोध करने वाले पक्ष ने अपने आप को सरेंडर करते हुए गलती का एहसास करते हुए बिरादरी के सामने माफी मांगी। उन्होंने बताया कि कब्रिस्तान पर सबका हक है किसी एक का कोई हक नहीं है आगे से ऐसा कुछ ना किया जाएगा।