लालगंज: खजुरी गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चौपाल लगाकर लोगों को क्षय रोग के बारे में जागरूक किया, 85 लोगों का हुआ एक्स-रे
लालगंज विकासखंड क्षेत्र के खजुरी गांव में शुक्रवार दोपहर बाद करीब 1:30 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज की टीम ने चौपाल लगाकर लोगों को क्षय रोग के बारे में जागरूक किया। शिविर लगाकर इस अभियान में हाई रिस्क गांवों में हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीन से स्क्रिंनिंग कर मरीजों को पहचान कर निःशुल्क इलाज से जोड़ा जा रहा है।