हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ में चुनावी हुंकार: वार्ड 50 में जगदीप सिंह विक्की के कार्यालय उद्घाटन पर विधायक गणेश बंसल ने भाजपा पर बरसे
हनुमानगढ़ निकाय चुनाव में वार्ड 50 में टीम गणेश राज बंसल के प्रत्याशी जगदीप सिंह विकी के कार्यालय उद्घाटन में हनुमानगढ़ विधायक गणेश राज बंसल ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने हनुमानगढ़ भाजपा नेताओं पर भी सवाल उठाए। कार्यक्रम के दौरान विधायक गणेश बंसल ने कहा कि वार्ड 50 में उनके प्रत्याशी जगदीप सिंह विकी की टक्कर में कोई नहीं है।