टीकमगढ़: देहात थाना पुलिस ने बिहारीपुरा गांव के पास से बाइक चोर को गिरफ्तार किया, बाइक ज़ब्त
देहात थाना पुलिस ने सोमवार को बाइक चोरी के एक मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने बाइक चुराने वाले आरोपी को टीकमगढ़ झांसी हाईवे रोड पर बिहारीपुरा गांव के पास से चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया है। 8 दिसंबर को सागर निवासी एक व्यक्ति ने मामले की शिकायत देहात थाने में दर्ज कराई थी।