चाकसू: बगरू क्षेत्र में बीसलपुर योजना से जुड़े विकास कार्यों का विधायक डॉक्टर कैलाश वर्मा ने किया शिलान्यास और लोकार्पण
Chaksu, Jaipur | Mar 14, 2024 बगरू विधानसभा क्षेत्र में बीसलपुर योजना से जुड़े विकास कार्यों का गुरुवार को विधायक डॉक्टर कैलाश वर्मा ने शिलान्यास और लोकार्पण किया। कार्यक्रम के दौरान बगरू विधायक ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार विकास कार्य करवाएगी। बगरू विधानसभा में विकास कार्य में कोई कमी नहीं रखी जाएगी।